Uttrakhand News :नए साल पर उत्तराखंड भ्रमण के लिए आई युवती की सड़क हादसे में मौत

0
ख़बर शेयर करें -

साथियों के साथ नए साल पर उत्तराखंड भ्रमण के लिए गई युवती की नैनीताल में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। कार पर सवार उसकी तीन सहेली व चालक भी जख्मी हुए हैं। युवती की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

💠परिजन नैनीताल के लिए रवाना हो गए हैं।

जगतपुर कस्बे की रहने वाले दिनेश मौर्य की पुत्री प्रतिमा मौर्य (25) लखनऊ मेंं एक फाइनेंस कंपनी में सलाहकार के पद पर तैनात थी। वह लखनऊ में ही रहती थी। बताते हैं कि 30जनवरी को वह कार से साथियों के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए उत्तराखंड भ्रमण पर निकली थी। प्रतिमा के अलावा कार में उसकी तीन सहेली और चालक थे।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: वन्यजीव के हमले में बुजुर्ग की मृत्यु, वन विभाग ने परिवार को दी 2.5 लाख की फौरी राहत

प्रतिमा ने घर के लिए कोई सामान बुक किया था। सामान देने के लिए डिलीवरी बॉय प्रतिमा को फोन मिला रहा था। सोमवार को डिलीवरी बॉय ने फोन मिलाया तो किसी व्यक्ति ने फोन उठाया और बताया कि नैनीताल के पास कार अनियंत्रित होकर खड्ड में चली गई है। प्रतिमा की मौत हो गई, जबकि कार सवार अन्य लोग घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:बाघ के हमले में बुजुर्ग की मौत से तड़म गांव में मातम, इलाके में दहशत का माहौल

डिलीवरी बॉय ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। मृतका के चचेरा भाई सर्वेश मौर्य ने बताया कि प्रतिमा की मौत की सूचना मिली है। हम लोग मौके पर जा रहे हैं। पुलिस ने हादसे की जानकारी होने से इंकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *