Uttrakhand News :उत्तराखंड के इस गांव में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में नेपाल के चार मजदूरों की हुई मौत

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के फाटा गांव में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में नेपाल के चार मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने मलबे से मजदूरों के शव बरामद किए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उपनल कर्मचारियों की सुप्रीम कोर्ट में बड़ी जीत: हाईकोर्ट का 'समान कार्य के लिए समान वेतन' का फैसला बरकरार

रुद्रप्रयाग के आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह राजवार ने बताया कि अधिकारियों को गांव में एक ‘खाट गदेरा (वर्षा जल तालाब)’ के पास रात करीब एक बजकर 20 मिनट पर हुई घटना की जानकारी मिली जिसके बाद बचाव दल को मौके पर भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा: 'हर घर जल' का लक्ष्य समयसीमा में पूरा करने के कड़े निर्देश

💠उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात को इलाके में भारी बारिश हुई।

राजवार ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त तुल बहादुर, पूर्णा नेपाली, किशन परिहार और चीकू बुरा के रूप में हुई है। ये सभी नेपाल के निवासी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *