Uttrakhand News :पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत के लिए जनता से मांगा समर्थन

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत के लिए ऋषिकेश और डोईवाला की जनता से समर्थन मांगा। साथ ही डबल इंजन की सरकार पर भी जमकर हमला बोला

शुक्रवार को ऋषिकेश में रेलवे रोड पर स्थित चुनाव कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तथा कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने कहा कि भाजपा, अबकी बार 400 पार का नारा दे रही है, जो सिर्फ जनता को गुमराह करने का तरीका है। सच्चाई यह है कि इस बार भाजपा सत्ता में आई तो डीजल, पेट्रोल और तेल के दाम 400 के पार पहुंच जाएंगे। जिस प्रकार मोदी सरकार ने पूरे देश में नफरत फैलाने का काम किया गया है ठीक उसी प्रकार उत्तराखंड प्रदेश में भाजपा ने गरीब लोगों को आपस में धर्म और जाति के नाम पर लड़ाने का काम किया है। अब देश की जनता ने इस झूठी सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।

💠उत्तराखंड में कांग्रेस बेहतर स्थिति में है

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में 'सुरक्षित बचपन अभियान' के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस बेहतर स्थिति में हैं। यहां की जनता भाजपा के कुचक्र को समझ चुकी है। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सजवाण, जयेंद्र रमोला, राजपाल खरोला, संजय गुप्ता आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं की संख्या ने बनाया नया कीर्तिमान: सीएम धामी

💠देश में आजादी की दूसरी लड़ाई का माहौल : रावत

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है और लूट खसोट जारी है। वर्तमान स्थिति ऐसी हो गई है जैसे हम देश की आजादी की दूसरी लड़ाई लड़ रहे हों। यह बात उन्होंने डोईवाला में कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत के चुनाव कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए जनता संघर्ष कर रही है।

Advertisement