Uttrakhand News:त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आज आरक्षण का फाइनल ड्राफ्ट तैयार कर शासन को भेजा जाएगा,बुधवार को की जाएगी अंतिम सूची जारी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जारी आरक्षण पर सोमवार को कलेक्ट्रेट में सुनवाई हुई। लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को गलतियों के बारे में बताया। अधिकारियों ने सभी आपत्तियों पर सुनवाई पूरी कर ली।

अब आज आरक्षण का फाइनल ड्राफ्ट तैयार कर शासन को भेज दिया जाएगा। बुधवार को इसका अंतिम आरक्षण सूची जारी कर दी जाएगा।

14 और 15 जून को विकास भवन में आरक्षण पर दावे-आपत्तियां ली गई थी। लोगों ने विभिन्न सीटों पर 393 आपत्तियां दर्ज कराईं। सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान खदरी, हरिपुर, भुट्टोवाला सीट को फिर महिला के लिए आरक्षित करने पर अपनी बात रखी। इसके अलावा जोगीवाला की सीट पिछली बार पुरुष के नाम आरक्षित थी उसे फिर पुरुष के नाम आरक्षित किए जाने पर लोगों ने आपत्ति जताई।इसी तरह जिला पंचायत सदस्य के लिए हरिपुर और साहबनगर सीटें पूर्व में भी महिला के लिए आरक्षित थीं। स्थानीय लोगों ने इन सीटों को फिर महिला के लिए आरक्षित करने पर कड़ी आपत्ति जताई। अधिकारियों ने सबकी बात सुनी और कार्यवाही का आश्वासन दिया। पंचायती राज विभाग के उपनिदेशक मनीष तिवारी ने बताया कि आपत्तियों पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। 18 जून को अंतिम सूची जारी होगी।

🌸2011 की जनगणना आधार, नए सिरे से चक्रानुसार

यह भी पढ़ें 👉  आजीविका सरस मेला: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने किया स्टॉलों का निरीक्षण, महिला समूहों के उत्पादों को सराहा

इस बार ग्राम पंचायतों का नए सिरे से परिसीमन किया गया था। इस वजह से देहरादून में करीब आठ नए गांव अस्तित्व में आए हैं। सभी 409 ग्राम पंचायतों में नए सिरे से आरक्षण करने के लिए ग्रामीण विकास विभाग ने 2011 की जनगणना को आधार बनाया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत, जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत में सभी जगह चक्रानुक्रम को खत्म करके नए सिरे से आरक्षण लागू किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सूपी गांव में 'खेत बचाओ अभियान' के तहत मृदा स्वास्थ्य और संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

🌸विकासनगर में हो सकता है बदलाव

आपत्तियों पर आई सुनवाई के बाद माना जा रहा है कि आरक्षण में कुछ बदलाव संभव है। सूत्रों की मानें तो विकासनगर क्षेत्र में सीटों को लेकर कुछ बदलाव हो सकता है।

Advertisement