Uttrakhand News :यहा नवोदय विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कमरे में सो रहे थे बच्चे,टला बड़ा हादसा

0
ख़बर शेयर करें -

नवोदय विद्यालय गैरसैंण में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान यहां बच्चे सोए थे, लेकिन गनीमत रही कि आग बच्चों के कमरे तक नहीं पहुंची, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंची।

विद्यालय की एक बिल्डिंग के हॉल में जो की टीन और फाइबर का बना हुआ है, इसमें चार पार्ट हैं। तीन पार्ट में बच्चे रात में सोए थे और चौथे भाग में बच्चों के रजाई गद्दे बिस्तर समान और खेल का सामान रखा हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: रामलीला मैदान में ‘होली महोत्सव-2026’ का भव्य आगाज, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने किया शुभारंभ

आगजनी शुरू हुई और पूरे फैब्रिकेटेड हॉल में लग गई। सारे बच्चे सुरक्षित हैं। किसी भी बच्चे को या स्टाफ कर्मचारी टीचर को हानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड व स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे। स्टोर में रखे बच्चों के रजाई गद्दा सामान बैग्स तथा खेल सामग्री जल गई है। आग पर काबू कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:बड़ी खबर: उत्तराखंड के राज्यपाल के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *