Uttrakhand News :उत्तराखंड में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तेज बारिश होने से अचानक अलकनंदा नदी का बढ़ा जलस्तर,हेलंग में बनाए जा रहे पावर हाउस में बने तटबंध टूटे

उत्तराखंड में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तेज बारिश होने से अचानक अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया। इससे एनटीपीसी की ओर से हेलंग में बनाए जा रहे पावर हाउस में बने तटबंध टूट गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  आजीविका सरस मेला: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने किया स्टॉलों का निरीक्षण, महिला समूहों के उत्पादों को सराहा

वहीं, तटबंध बनाने वाली मशीनों को सुरक्षित निकालने के लिए मजदूरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि आपदा के दौरान यहां पर बनाए गए तटबंध टूट चुके थे, जिनका फिर से निर्माण कार्य चल रहा था। लेकिन आज फिर से तटबंध टूट गए। इस दौरान साइट पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Advertisement