Uttrakhand News :पुलिस ने 930 ग्राम चरस के साथ दाे लाेगाे काे किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

यहां चम्पावत में पाटी पुलिस ने लम्बे समय के बाद एक बड़ी सफलता हासिल की है। मंगलवार सुबह पाटी पुलिस ने दो लोगों को 930 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही एनडीपीसी एक्ट 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

💠आरोपियों के पास से 930 ग्राम चरस बरामद

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का 'वायरल' मर्ज: 6 छात्रों पर भारी जुर्माना, प्रशासन ने सख्त कार्रवाई से दिया संदेश

पाटी थाने के थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि चैंकिंग के दौरान ढोलीगांव तिराहे से राजेश पुत्र राजाराम उम्र 51 साल निवासी हनुमान कालोनी जिला-पानीपत, हरियाणा के कब्जे से 520 ग्राम तथा महेंद्र पुत्र कवर भान निवासी हनुमान कालोनी, जिला पानीपत हरियाणा के कब्जे से 410 ग्राम चरस बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​"चंपावत: पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के भाई की बेरहमी से हत्या, मानसिक विक्षिप्त पड़ोसी ने दराती-फावड़े से किया हमला"

💠हरियाणा बेचने हेतु ले जा रहे थे चरस

थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त के अनुसार चरस देवीधुरा क्षेत्र से लक्ष्मण सिंह निवासी पखोटी बैरक से खरीद कर हरियाणा में ऊंचे दामों में बेचने हेतु ले जा रहे थे। पूछताछ में सामने आए लक्ष्मण सिंह के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है।