मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर केदारनाथ धाम में मौजूद रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर की गई तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: विकास कार्यों की समीक्षा में प्रभारी सचिव पंकज पांडेय की दो टूक— केंद्रीय योजनाओं पर जताई नाराजगी, गुणवत्ता में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार प्रातः 6 बजकर 5 मिनट पर जीटीसी हेलीपैड देहरादून से हेलीकॉप्टर के माध्यम से प्रस्थान कर प्रातः 6 बजकर 40 मिनट पर वीवीआईपी हेलीपैड केदारनाथ धाम पहुंचेंगे। इसके बाद केदारनाथ धाम कपाटोत्घाटन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर की गई तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात् 7 बजकर 45 मिनट पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से जीटीसी हेलीपैड देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

Advertisement