Uttrakhand News:उत्तराखंड में धर्म की आड़ में अवैध मदरसे चलाने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनाया सख्त रुख,52 से अधिक अवैध रूप से संचालित मदरसों को किया सील

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में धर्म की आड़ में अवैध मदरसे चलाने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपना लिया है। 15 दिनों के भीतर ही 52 से अधिक अवैध रूप से संचालित मदरसों को सील किया जा चुका है।

सोमवार को सीएम धामी के निर्देश पर देहरादून के विकासनगर में 12 और खटीमा में 9 अवैध मदरसों को सील कर दिया गया। इससे पहले विभिन्न जिलों में 31 मदरसों पर कार्रवाई हो चुकी है।

🌸क्या है पूरा मामला?

दरअसल, उत्तराखंड में प्रशासन ने बीते 15 दिन के अंदर राज्य में अवैध रूप से चल रहे 52 से ज्यादा मदरसों को सील कर दिया है। प्रशासन ने देहरादून के विकासनगर में 12 और खटीमा में 9 अवैध मदरसे सील किए गए। इससे पहले भी विभिन्न जिलों में 31 मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  देश विदेश की ताजा खबरें रविवार 29 जुलाई 2025

🌸बड़ी साजिश का खुलासा

लंबे समय से उत्तराखंड के पछवादून और अन्य इलाकों में अवैध मदरसों का जाल फैलाया जा रहा था। यहां धर्म की आड़ में जनसंख्या असंतुलन की कोशिशें भी सामने आई थीं। लेकिन अब धर्मरक्षक सीएम धामी ने साफ संदेश दे दिया है कि प्रदेश के मूल स्वरूप से किसी भी कीमत पर खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी कानून तोड़ेगा या अवैध गतिविधियों में शामिल होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जिले के सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रोंं में लंबे समय से बाल रोग विशेषज्ञ के पद रिक्त,बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं से लोग परेशान

🌸आगे भी हो सकती है कार्रवाई

उत्तराखंड में हुई इस बड़ी कार्रवाई से साफ है कि उत्तराखंड में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने और कानून का राज स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक्शन लगातार जारी रहेगा। आने वाले समय में भी अवैध मदरसों और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाइयां देखने को मिल सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *