Almora News:जिले के सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रोंं में लंबे समय से बाल रोग विशेषज्ञ के पद रिक्त,बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं से लोग परेशान

0
ख़बर शेयर करें -

जिले की बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं से लोग परेशान हैं। जिले के सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रोंं में लंबे समय से बाल रोग विशेषज्ञ के पद रिक्त हैं। इसके बाद भी नियुक्ति के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।

लोगों को मजबूरी में बच्चों के उपचार के लिए जिला अस्पताल या निजी अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ रही है। इसके बाद भी उनका दर्द किसी को नहीं दिख रहा है।

अल्मोड़ा जिले में नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंष इसमें सल्ट और द्वाराहाट में ही बाल रोग विशेषज्ञ तैनात हैं। जैती, लमगड़ा, धौलादेवी, देघाट, चौखुटिया, भिकियासैण, संगरी में बाल रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। लंबे समय से यहां के लोग बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग और सरकार की ओर से नियुक्ति के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:​उत्तराखंड में बारिश और लैंडस्लाइड से जनजीवन बेहाल, 10 से 12 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट

जैती निवासी लीला देवी ने बताया कि बच्चों को सर्दी, जुकाम आदि की दवाएं तो सीएचसी से मिल जाती हैं, लेकिन कोई गंभीर समस्या हो तो बाल रोग विशेषज्ञ न होने के कारण जिला अस्पताल आना पड़ता है। धौलादेवी निवासी रमेश जीना ने बताया कि कई बार बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:होमकुंड ही विसर्जित होंगे चौसिंग्या खाड़ू, तय पड़ावों से ही आगे बढ़ेगी नंदा की बड़ी जात

🌸सात केंद्रों में रोज पहुंचते 30 नवजात और बच्चे

पेट, आंख, गले के संक्रमण, जुखाम-खांसी, बुखार, डिहाइड्रेशन, भूख कम लगना, डायरिया और त्वचा संक्रमण जैसी परेशानी को लेकर उपचार के लिए लोग पहुंचते हैं। बाल रोग के चिकित्सक की कमी के चलते लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल और निजी डॉक्टरों के पास जाना पड़ता है। 

सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञों के पद रिक्त हैं। इन पदों पर तैनाती के लिए शासन को लगातार पत्र भेजे जा रहे हैं। जल्द समाधान की उम्मीद है।

– डॉ. नवीन तिवारी, सीएमओ अल्मोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *