Uttrakhand News :खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, लोगों से मुलाकात कर सुनी समस्याएं,अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश

0
ख़बर शेयर करें -

गुरुवार शाम सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा पहुंचे। खटीमा के लोहियाहेड कैंप कार्यालय में सीएम ने लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। 

💠मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार की शाम खटीमा के लोहियाहेड कैंप कार्यालय पहुंचे। 

जहां सीएम ने लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए सरलीकरण समाधान, निस्तारण व संतुष्टि के आधार पर हल करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:​उत्तराखंड में आज बारिश से थोड़ी राहत, पर 14 से 17 अगस्त तक आफत की 'भारी बारिश' का अलर्ट

लोहियाहेड कैंप कार्यालय में सीएम ने लोगों से हर समस्या का समाधान होने की बात कहीं। बता दें कि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार (22 दिसंबर) की सुबह 9:35 बजे नगला तराई से कार से प्रस्थान कर 10 बजे राम रतन लाल भगवत सरन अटल उत्कृष्ट आदर्श राबाइ कॉलेज टनकपुर पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा :-इतिहास व आस्था का केंद्र विमलकोट: 2200 मीटर की ऊंचाई पर 'न्याय की देवी' का दरबार, पर बुनियादी सुविधाओं की दरकार

खटीमा के लोहियाहेड कैंप कार्यालय में सीएम के साथ मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट, मनीष बिष्ट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *