Uttrakhand News :भारतीय जनता पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों के नाम की दूसरी लिस्ट, जानिए किसका कटा टिकट और कौन मैदान में?

0
ख़बर शेयर करें -

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तराखंड की 02 लोकसभा सीटों पर बुधवार को उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं।

पार्टी ने हरिद्वार लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पौड़ी गढ़वाल से भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी पर विश्वास जताया है। इसी के साथ भाजपा ने राज्य के पांचों लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी है। दो वर्तमान सांसदों का टिकट काटा गया है।

भाजपा की पहली सूची में पांच लोकसभा सीटों में से तीनों उम्मीदवार वर्तमान सांसद हैं, जिन्हें दोबारा से लोकसभा चुनाव-2024 में मौका दिया गया है। अल्मोड़ा से अजय टम्टा, नैनीताल से अजय भट्ट और टिहरी से माला राज लक्ष्मी शाह पर पार्टी ने फिर एक बार विश्वास जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  मौत का सफर या 'देसी जुगाड़'? उत्तरकाशी में बह गई सड़क, तो JCB के पंजे में बैठकर उफनता नाला पार करने को मजबूर हुए लोग!

बुधवार को पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट पर पूर्व राज्यसभा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि हरिद्वार लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर भाजपा ने दाव खेला है। इन दोनों सीट पर जीते सांसदों का टिकट काटा गया है। हरिद्वार लोकसभा सीट से 2014 और 2019 में लगातार दो बार से पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक चुनाव जीते थे।

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से 2019 में तीरथ सिंह रावत चुनाव जीत कर सांसद बने। इसके बाद 10 मार्च 2021 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। कुछ माह बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था और उनके बाद पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री बने। इस बार तीरथ सिंह रावत के स्थान पर अनिल बलूनी को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:विशेष गहन पुनरीक्षण-2026: कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, त्रुटिरहित मतदाता सूची पर दिया जोर

उत्तराखंड में पांच लोकसभा सीटों पर भाजपा लगातार दो बार से जीत दर्ज करती आ रही है। इस बार पांचों सीटों में जीतकर हैट्रिक बनाने के साथ ही बड़े अंतरों से यानी 05 लाख मतों से जीत दर्ज करने का लक्ष्य रखा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *