Uttrakhand News :लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में कांग्रेस को एक और झटका,कांग्रेस कमेटी के महासचिव और सेवा दल के प्रदेश प्रमुख राजेश रस्तोगी ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

0
ख़बर शेयर करें -

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में कांग्रेस को एक और झटका देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और सेवा दल के प्रदेश प्रमुख राजेश रस्तोगी ने मंगलवार को सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि वंशवादी राजनीति पार्टी को ”खत्म” कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन: 200 से अधिक मरीजों ने कराया परीक्षण*

रस्तोगी ने हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे को टिकट दिलाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भी हमला बोला।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रदेश अध्यक्ष करण महरा और उत्तराखंड के लिए पार्टी प्रभारी कुमारी शैलजा को भेजे गए अपने इस्तीफे में रस्तोगी ने कहा, ”वंशवाद की राजनीति का बढ़ता प्रभुत्व पार्टी को खत्म कर रहा है।”

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:केदारनाथ धाम में पुलिस का 'ऑपरेशन कालनेमि': बिना सत्यापन और आधार के रह रहे बाबाओं पर बड़ा एक्शन, 15 का चालान

उन्होंने उत्तराखंड के कांग्रेस नेताओं पर गुटबाजी को बढ़ावा देने और टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर इन्हें नियंत्रित नहीं किया गया तो कांग्रेस विपक्ष में भी नहीं बैठ पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *