Uttrakhand News :घात लगाये भालू ने महिला पर किया हमला, जान बचाकर भाग रही महिला की चट्टान से गिरकर मौत

चमोली जिले के दशोली विकास खंड के रोपा गांव की एक महिला शुक्रवार को गांव की अन्य महिलाओं के साथ मवेशियों के लिए चारा पत्ती लेने गांव के पास के जंगल में गई थी।

💠वहां झाड़ियों में घात लगाये भालू ने महिला पर हमला कर दिया। 

महिला अपने को बचाने के लिए भागी तो उसका पैर फिसल गया और वह चट्टान से नीचे खाई में जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजस्व विभाग और वन विभाग को दी है।

💠अन्य महिलाओं ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जागेश्वर धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, तीन किमी पैदल चलने को मजबूर हुए भक्त; जाम से बेहाल रही व्यवस्था

शुक्रवार को रोपा गांव निवासी 56 वर्षीय उर्मिला देवी पत्नी स्व. लखन सिंह गांव के निकट के ही जंगल में मवेशियों को चारा-पत्ती लेने गई थी। उसी दौरान झाड़ियों के बीच से घात लगाये भालू ने महिला पर हमला कर दिया। महिला अपने बचाव के लिए दूसरी ओर भागी तो उसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह खाई में जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। अन्य महिलाओं ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। जिस पर ग्रामीणों ने महिला के शव को खाई से बाहर निकाला और इसकी सूचना राजस्व पुलिस और वन विभाग को भी दी