Almora News:अल्मोड़ा जिले के सात केंद्रों में 2049 परीक्षार्थी देंगे समूह ग की परीक्षा

रविवार 19 नवंबर को होने वाली उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सहकारिता पर्यवेक्षक एवं पर्यावरण पर्यवेक्षक (समूह ग) परीक्षा सात केंद्रों में होगी। यहां 2049 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। एडीएम सीएस मर्तोलिया ने अधिकारियों को परीक्षा की सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए।

🔹परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के दिए निर्देश 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह: जब राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह ने संस्कृत में दिया संबोधन, हर कोई रह गया अचंभित

बृहस्पतिवार एडीएम सीएस मर्तोलिया ने परीक्षा की तैयारी के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों के लिए नामित सेक्टर मजिस्ट्रेट को परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए। कहा कि परीक्षा केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं समय पर दुरुस्त करनी होंगी।

🔹यह रहे मौजूद 

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

समस्या के समाधान के लिए लोक सेवा आयोग के नामित प्रतिनिधि से संपर्क करना होगा। जिले के सात परीक्षा केंद्रों में 2049 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। बैठक में सीएमओ डॉ. आरसी पंत, एसडीएम सदर जयवर्धन शर्मा आदि मौजूद रहे।