Uttrakhand News :सरकारी विभागों में अगले छह माह के लिए कार्मिकों की हड़ताल पर रोक,44 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग को प्रयास तेज

0
ख़बर शेयर करें -

आगामी लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के मद्देनजर विकास कार्यों को लेकर सरकार सतर्क हो गई है। इसी कड़ी में सरकारी विभागों में अगले छह माह के लिए कार्मिकों की हड़ताल पर रोक लगा दी गई है।

सचिव कार्मिक एवं सतर्कता शैलेश बगौली की ओर से शुक्रवार को इस सिलसिले में अधिसूचना जारी कर दी गई। लोकसभा चुनाव के लिए तीन-चार माह का समय शेष रह गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Pithoragarh News:जिला गंगा समिति की बैठक में गंगा एवं सहायक नदियों के संरक्षण, स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष जोर

ऐसे में चुनाव की अधिसूचना जारी होने और आदर्श आचार संहिता लगने से सरकार को विकास कार्यों के लिए चालू वित्तीय वर्ष में समय कम मिल पाएगा। यही नहीं, सरकार ने हाल में हुए वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर करार किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पर्यटक का बवाल, महिला पर प्लास्टिक के क्रेट से हमला, वीडियो वायरल, महिला हुई बेहोश

इनमें से 44 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग को प्रयास तेज किए गए हैं। इन कार्यों के शीघ्रता से होने के साथ ही विकास का पहिया तेजी से घूमे, इसके लिए सरकार ने छह माह के लिए सरकारी विभागों में हड़ताल पर रोक लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *