Uttrakhand News:उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों से गायब चल रहे 160 डॉक्टर किए जाएंगे बर्खास्त,जल्द ही शासन की ओर से दिए जाएंगे आदेश

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों से गायब चल रहे 160 डॉक्टर बर्खास्त किए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने गायब डॉक्टरों की बर्खास्तगी के प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी दे दी।

🌸अब जल्द ही इस संदर्भ में शासन की ओर से आदेश किए जाएंगे।

राज्य के पर्वतीय अस्पतालों में तैनात कई डॉक्टर लंबे समय से गायब चल रहे हैं। इस संदर्भ में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों से इस संदर्भ में ब्योरा मांगा था। अब डॉक्टरों को बर्खास्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

इस संदर्भ में शासन की ओर से तैयार प्रस्ताव को स्वास्थ्य मंत्री ने अनुमोदित कर दिया है। डॉ.धन सिंह रावत ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जल्द ही इस संदर्भ में आदेश किए जाएंगे।

नहीं भरे तो सामान्य हो जाएंगे बैकलॉग के पद देहरादून, मुख्य संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों के बैकलॉग के पद इस बार यदि नहीं भर पाए तो अगली भर्ती में इन सभी पदों को सामान्य श्रेणी में परिवर्तित कर दिया जाएगा। आरक्षित श्रेणी के पद लंबे समय से खाली होने की वजह से यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस साल में खेल और खिलाड़ियों को देने जा रहे है बड़ी सौगात,खेल विश्वविद्यालय के निर्माण की शुरुआत ओर प्रदेश के आठ शहरों में 23 खेल अकादमी खोलने की तैयारी

दरअसल, स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों के आरक्षित श्रेणी के 276 पद लंबे समय से खाली चल रहे हैं। इन पदों को भरने के लिए पूर्व में दो बार भर्ती निकाली जा चुकी है लेकिन पात्र अभ्यर्थी नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के जरिए तीसरी बार भर्ती निकाली है। हालांकि यदि इस बार भी पात्र अभ्यर्थी नहीं मिले तो फिर इन पदों को सामान्य श्रेणी में तब्दील कर दिया जाएगा। 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों के आरक्षित श्रेणी के रिक्त पदों को भरने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। दो बार पूर्व में विज्ञप्ति निकालने के बाद अब तीसरी बार भर्ती निकाली गई है। यदि इस बार भी आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार नहीं मिले तो इन पदों को सामान्य श्रेणी से भरा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे हल्द्वानी,राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने हल्द्वानी आर्मी हैलीपेड पर किया स्वागत

सरकारी अस्पतालों से गायब चल रहे 160 डॉक्टरों को बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया है। इन डॉक्टरों के पद रिक्त होने के बाद नई भर्ती शुरू कर दी जाएगी। राज्य में बड़ी संख्या में एमबीबीएस डॉक्टर उपलब्ध हैं। ऐसे में गायब डॉक्टरों की वजह से मरीजों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -डॉ.धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री

🌸पीजी के नाम पर गायब हो रहे डॉक्टर

राज्य के सरकारी अस्पतालों में तैनात कई डॉक्टर लगातार पीजी कोर्स के नाम पर गायब हो रहे हैं। कोई बिना शासन की अनुमति के गायब है तो कई पीजी कोर्स पूरा होने के कई सालों बाद भी मूल तैनाती स्थल पर नहीं लौट रहे। इस वजह से अस्पताल में डॉक्टर का पद तो भरा है लेकिन मरीजों के इलाज के लिए वास्तव में कोई डॉक्टर नहीं है। इस वजह से मरीजों को परेशानी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *