Uttarakhand News:रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में 20 करोड़ की डकैती करने वाले बदमाशों की हुई पहचान,जल्द गिरफ्तार होने की संभावना

0
ख़बर शेयर करें -

बीते नौ नवंबर को राजपुर रोड स्थित रिलायंस शोरूम में चोरो ने करोड़ों की कर डाली थी।डकैती के बदमाश घटना से तीन दिन पहले पांच बदमाश हरिद्वार के एक होटल में रुके थे। होटल से बदमाशों के बारे में काफी जानकारी पुलिस के हाथ लगी है।

🔹बदमाशों के जल्द गिरफ्तार होने की संभावना

इसके अलावा रिलायंस ज्वेल्स को गहने सप्लाई करने वाली कंपनी भी जांच के दायरे में आ गई है। पुलिस इनसे भी पूछताछ कर रही है। पुलिस की एक टीम महाराष्ट्र के लातुर भी भेजी गई है। पुलिस को पता चला है कि महाराष्ट्र पुलिस ने गिरोह के सरगना सुबोध को पुलिस रिमांड पर लिया है।रिलायंस शोरूम में हुई डकैती के मामले के तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं, लेकिन पुलिस के हाथ बदमाशों के बारे में काफी इनपुट्स मिले हैं। ऐसे में बदमाशों के जल्द गिरफ्तार होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News :भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के पास बाइकों की हुई जबरदस्त भिड़ंत,अल्मोड़ा निवासी पति-पत्नी समेत एक युवक गंभीर रूप से घायल

🔹बदमाशों की हुई पहचान 

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि बदमाश छह नवंबर को हरिद्वार के एक होटल में ठहरे थे। पुलिस ने बदमाशों के पहचानपत्र व अन्य दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं, जिससे बदमाशों की पहचान हो चुकी है। 

एसएसपी ने यह भी बताया कि घटना में शोरूम में माल सप्लाई करने वाली कंपनी भी जांच में दायरे में आई है। घटना से दो दिन पहले धनतेरस व दीपावली को लेकर करोड़ों रुपये के गहने शोरूम में पहुंचे थे, इसकी जानकारी या तो शोरूम स्टाफ या फिर कंपनी को थी। बदमाशों तक यह सूचना किस तरह पहुंची यह भी जांच का विषय है। इसलिए कंपनी के साथ-साथ स्टाफ की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में अपराध पर प्रहार लगातार अल्मोड़ा पुलिस ने चोरी के 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार व संलिप्त एक विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में

🔹मास्टरमाइंड सुबोध से पूछताछ करने टीम महाराष्ट्र रवाना

डकैती की कइ घटनाओं में शामिल गिरोह का मास्टरमाइंड बिहार जेल में बंद सुबोध को महाराष्ट्र पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लिया है, जिसे लातूर लाया गया है। महाराष्ट्र पुलिस बदमाश में काफी जानकारी ले सकती है। वहीं बदमाश से पूछताछ करने के लिए एक टीम को महाराष्ट्र भेजा गया है।

बताया कि मध्य प्रदेश के कटनी व महाराष्ट्र के लातूर में भी इसी पैटर्न से डकैती की घटनाओं के असफल प्रयास किए गए थे। घटनाओं में फरार बदमाशों के हुलियों का देहरादून में घटना करने वाले बदमाशों के हुलिए से मिलान के आधार पर एक ही गैंग का सभी घटनाओं में संलिप्त होने की संभावना जताई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *