Uttarakhand News:महिला ब्लाइंड फुटबाल प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की चार खिलाड़ियों ने बनाई इंडियन टीम में जगह

0
ख़बर शेयर करें -

नए साल में जापान के टोक्यो में आयोजित होने वाली वाली महिला ब्लाइंड फुटबाल प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम का चयन हो गया है।टीम में सबसे ज्यादा उत्तराखंड की चार खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। इनमें अक्षरा राना, शेफाली रावत, शीतल और श्रद्धा यादव शामिल हैं।

🔹15 से 18 फरवरी तक चलेगी प्रतियोगिता 

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update :10 सितंबर तक प्रदेश में भारी बारिश को लेकर माैसम विभाग का यलो अलर्ट जारी,मैदानी इलाकों में लोगों को राहत तो पर्वतीय इलाकों में डरा रहा मौसम

टीम में कुल आठ खिलाड़ी हैं, जिसमें से छह खिलाड़ी दृष्टि दिव्यांग और दो गोलकीपर दृष्टिवान हैं। टीम में चयनित चारों खिलाड़ी राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) की छात्राएं हैं। इन खिलाड़ियों के कोच नरेश सिंह नयाल ने बताया कि भारतीय महिला ब्लाइंड फुटबॉल टीम अगले साल 15 से 18 फरवरी तक जापान के टोक्यो में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  देश विदेश की ताजा खबरें शनिवार 7 सितंबर 2024

इससे पहले शेफाली रावत व अक्षरा राना बीते अक्तूबर में इंग्लैंड में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। बताया इन चारों खिलाड़ियों के अलावा तमिलनाडु की आरसी विजया, एन किरण, पश्चिम बंगाल की संगीता, महाराष्ट्र की कोमल गायकवाड और केरल की अपर्णा शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *