Uttarakhand Jobs:उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सुपरवाइजर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी,युवा जल्दी करें अप्लाई

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने अपने जारी किए गए नोटिफिकेशन में डेरी सुपरवाइजर एवं शुगर केन सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर यूकेपीएससी ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

🔹कब और कहां करे आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार यूकेपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। उत्तराखंड एलकेके सेवा आयोग द्वारा एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 3 जनवरी 2024 रखी गई है।

🔹इन पदों पर निकली भर्ती

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ धाम में लगातार दूसरे दिन बर्फबारी: सफेद चादर में लिपटी बाबा की नगरी, मनमोहक हुआ नजारा

यूकेपीएससी की ओर से यह भर्ती कुल 91 रिक्त पदों पर निकाली गयी है। इस भर्ती द्वारा डेरी सुपरवाइजर के लिए 13 पद और केन सुपरवाइजर के लिए 78 पद भर्ती की जाएगी।

🔹शैक्षिक योग्यता व आयु सीमा

भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को कृषि में इंटरमीडिएट या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से भारतीय दुग्धशाला डिप्लोमा अथवा इसके समकक्ष या उच्चतर तकनीकी अर्हता प्राप्त होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा-गिरधारी विवाद पर बोले सीएम धामी: 'गुनहगार मर्जी से तय नहीं होगा, निष्पक्ष जांच के बाद होगी कार्रवाई'

🔹आवेदन शुल्क

इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ ही निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है। सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 172 रुपये, एससी/ एसटी वर्ग के लिए 82 रुपये एवं पीएचसी/ दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 22.30 रुपये तय किया गया है। अनाथ उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement