अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी BMW कार,एयर बैग की वजह से बची युवक की जान

हरिद्वार:श्यामपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक सड़क हादसा हो गया।यहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। गनीमत रही कि कार के एयर बैग समय पर खुल गए थे, जिसकी वजह से कार चला रहे युवक को कम चोटें आई। हादसे की सूचना पर पहुंची श्यामपुर पुलिस ने घायल चालक का रेस्क्यू किया और जिला अस्पताल भिजवा दिया है।

जाने पूरा मामला

श्यामपुर थाना पुलिस के मुताबिक, बुधवार देर शाम करीब 9:15 बजे श्यामपुर की ओर से आ रही एक बीएमडब्ल्यू कार अनियंत्रित होकर चंडी देवी रोपवे से पहले खाई में जा गिरी। कार को खाई में गिरता देख राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना श्यामपुर पुलिस को दी। जिसके बाद तत्काल मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे चंडी घाट चौकी पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया।पुलिस ने जवानों ने घायल कार चालक को अंधेरे में रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया।जहां से 108 के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया।

इसी जगह पर ऋषभ पंत का भी हुआ था एक्सीडेंट,  डिवाइडर तोड़ते हुए पलटी कार

यह भी पढ़ें 👉  *छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र और युवाओं की आवाज पर हमला: भूपेंद्र सिंह भोज* अल्मोड़ा। दिल्ली में अपने भविष्य और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया जाना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। यह बात जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कही। उन्होंने कहा कि देश के छात्र अपने भविष्य को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों ने लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के विश्वास को गहरा आघात पहुंचाया है। ऐसे में सरकार को छात्रों की आवाज सुनकर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए, न कि उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने के लिए पुलिस की लाठियां चलानी चाहिए। भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि जिस देश में छात्र अपने भविष्य की चिंता लेकर संसद तक अपनी आवाज पहुंचाने जाते हैं, वहां उन्हें लाठियों से जवाब देना लोकतंत्र की आत्मा पर चोट है। सरकार को यह समझना होगा कि छात्र देश का भविष्य हैं, अपराधी नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार, पारदर्शी परीक्षाओं और सुरक्षित भविष्य का भरोसा देने में विफल रही है। जब छात्र अपने अधिकारों और भविष्य के लिए आवाज उठाते हैं, तो सरकार संवाद करने के बजाय दमन का रास्ता अपनाती है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों के बिल्कुल विपरीत है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की कि दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो तथा छात्रों की परीक्षा संबंधी सभी मांगों पर केंद्र सरकार तत्काल संवाद करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के छात्रों और युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है। युवाओं की आवाज को लाठी के बल पर दबाया नहीं जा सकता। संघर्ष जारी रहेगा और छात्रों के न्याय की लड़ाई को कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत से आगे बढ़ाएगी।

पुलिस की मानें तो घायल युवक का नाम कमल कांत है, जो कनखल का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि उसे पैरालिसिस हुआ है। प्रत्यदर्शियों की मानें तो कमल सड़क पर गाड़ी मोड रहा था,तभी बैक करते कार सड़क से नीचे जा गिरी। एयर बैग की वजह से कार चालक को ज्यादा चोटें नहीं आई है। श्यामपुर थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि कार सवार युवक को ज्यादा चोट नहीं आई हैं, उसके हाथ में फ्रैक्चर बताया जा रहा है।जबकि शरीर पर कुछ छोटी मोटी चोटें लगी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अतिवृष्टि के चलते 3 सितंबर को जनपद के सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

रिपोर्टर – रोशनी बिष्ट

Advertisement