भवाली-अल्मोड़ा हाईवे मार्ग पर दो कारों की भिड़ंत,  छह लोग हुए घायल

0
ख़बर शेयर करें -

गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा हाईवे स्थित छ्ड़ा के पास रविवार शाम छह बजे दो कारों की भिंडत हो गई जिसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों को खैरना चौकी पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। 

बाल बाल बची जान 

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर जा रही कार और धारचूला से रुद्रपुर की ओर जा रही कार छड़ा के पास टकरा गई, जिस कारण कार में सवार लोग घायल हो गये। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि हादसे में रणजीत शर्मा (30), पीयूष (29), लवानिया (12), गिरीश सिंह (40), गुंडिया पंचवाल (35), हर्षित ( 29) सभी निवासी रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर का प्राथमिक उपचार किया गया। डॉ. अनिल गंगवार ने बताया कि हर्षित, पीयूष और रणजीत को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क किनारे लगाकर यातायात सुचारू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *