दुःखद:यहां गाय को बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर पलटी कार, दो पर्यटकों की मौत

आज मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। आज सवेरे एक गाय को बचाने के चक्कर में कार असंतुलित होकर पलट गई। जिस वजह से कार में बैठे दो पर्यटकों की मौत हो गई और दो पर्यटक बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को घायलाें पर्यटकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​शारदीय नवरात्र 2026: पहले दिन गढ़वाल से कुमाऊं तक मंदिरों में लगी भक्तों की कतार, गूंजा भक्तिमय माहौल

🔹जाने मामला 

जानकारी के अनुसार आज अलसुबह जैसलमेर के लाठी कस्बे के पास के पास एक कार असंतुलित होकर पलट गई। मौके पर उपस्थित लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी।

इस सूचना पर 108 एम्बुलेंस ईएमटी महिपाल बिश्नोई और पायलट समसुद्दीन मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस कर्मियों ने गाड़ी में फंसे पर्यटकों को बाहर निकाला कर करीब के पोकरण चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दो पर्यटकों को मृत घोषित कर दिया वहीं दो अन्य पर्यटक घायल हैं। जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। हादसा लाठी कस्बे में वन विभाग कार्यालय के पर आज सुबह हुआ। पुलिस ने मामले की जांच में जुटी हुई है।