Uttarakhand News:फर्जी सीबीआई अफसर बनकर मारी थी रेड,पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर

बॉलीवुड फिल्म स्पेशल छब्बीस की तर्ज पर नकली सीबीआई अधिकारी बनकर लूट करने वाले गिरोह का दून पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।ये गिरोह एकदम फिल्मी स्टाइल में सीबीआई के अफसर बनकर अपने शिकार को फंसाते थे और टीम में लूट व अपहरण जैसी वारदातों का अंजाम दिया करते थे।

🔹जाने मामला 

इस गैंग का मास्टरमाइंड अभिषेक अभी फरार बताया है।पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि अभिषेक का जानने वाला अमित कश्यप ट्रेडिंग में इन्वेस्ट करने का काम करता था, जिसके वॉलेट में भारी भरकम रकम अक्सर रहती है।इसी को देखते हुए अभिषेक ने पूरी वारदात का प्लान बनाया और अपने तीन अन्य दोस्तों सोनू, आशीष और सुमित के साथ अमित कश्यप को लूटने की पूरी साजिश रची।इस गिरोह ने फिल्म स्पेशल 26 की तर्ज पर फिल्मी अंदाज में घटना को अंजाम दिया।

🔹एसएसपी ने किया खुलासा

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: पुलिस ने महिला सरगना समेत 4 को किया गिरफ्तार, व्हाट्सएप के जरिए चला रही थी धंधा

एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा करते हुए बताया कि तीन आरोपी सोनू,आशीष और सुमित मास्क पहन नकली पिस्टल लेकर अमित कश्यप के फ्लैट में दाखिल हुए थे, जबकि अभिषेक बाहर गाड़ी में ही बैठा रहा. तीनों ने मुकुल त्यागी और अमित से वॉलेट का पासवर्ड जानने के लिए डराया धमकाया लेकिन उन्होंने जानकारी नही दी तो आरोपियों ने मौके से 3 लाख 25 हजार लैपटॉप और मोबाइल के साथ दोनों का अपहरण कर गाड़ी में बैठा कर अपने साथ ले गए।

🔹मास्टरमाइंड अभिषेक की तलाश जारी 

रास्ते में मौका मिलते ही मुकुल और अमित गाड़ी से भाग निकले और उन्होंने सीधा पुलिस का पूरी वारदात की जानकारी दी।जिसके बाद आरोपी भी पकड़े जाने के डर से मोहंड के जंगलों में गाड़ी छोड़ फरार हो गए।पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस का अब इस पूरी वारदात के मास्टरमाइंड अभिषेक की तलाश है।उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: पुलिस ने महिला सरगना समेत 4 को किया गिरफ्तार, व्हाट्सएप के जरिए चला रही थी धंधा

🔹सामान किया बरामद 

पुलिस ने इस गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से लूटी गई रकम में से 2 लाख की नकदी बरामद हुई है. इसके साथ ही लूट की वारदातों में इस्तेमाल कार, नकली पिस्टल और वाकी टाकी भी बरामद किया है।

 

Advertisement