पुलिस की तीसरी आंख बखूबी निभा रही अपनी जिम्मेदारी,ब्रीफकेस बरामद कर भिजवाया पर्यटक के घर

नैनीताल :दिनांक 20 अप्रैल को समय लगभग 7:00 बजे कानपुर निवासी पर्यटक रिक्की गुप्ता हल्द्वानी स्थित CCTV कंट्रोल रूम आये और बताया कि वह अपने साथी संग नैनीताल घूमने आये थे, वापसी के दौरान हल्द्वानी में गुप्ता जी का सफारी ब्रीफकेस ऑटो में छूट गया, जिसमें जरूरी कागजाद एवं कीमती सामान था। 

सीसीटीवी के माध्यम से लगातार हो रही है शहर की निगरानी 

इस क्रम में सभी सीसीटीवी स्टाफ द्वारा लगातार फुटेज चैक किया गया।ऑटो का नम्बर स्पष्ट न होने के कारण काफी मेहनत के बाद CCTV टीम को आखिरकार  24 अप्रैल को सफलता प्राप्त हुई और पर्यटक गुप्ता जी को सूचित किया गया। ब्रीफकेस बरामदगी की खबर सुनकर गुप्ता जी फूले नहीं समायें और नैनीताल पुलिस का धन्यवाद किया। 

 गुप्ता जी के अनुरोध के अनुसार आज 25 अप्रैल को  बरामद ब्रीफकेस को शताब्दी बस स0- UP78HT 3735 के मैनेजर शुभम शर्मा को सौंप कर, कानपुर भेजा गया 

इन CCTV स्टाफ, जिनका ब्रीफकेस रिकवर् करने एवम् कानपुर भेजने में विशेष योगदान रहा

1- HC प्रमोद जोशी

2- का0 गुलशन गिरी

3- का0 रोहित कुमार

4- का0  राजेंद्र बिष्ट

5- HG महेश उपाध्याय

Advertisement