अल्मोड़ा पुलिस ने एनआई एक्ट के एक वांरटी को उधमसिंहनगर जिले से किया गिरफ्तार

किच्छा।एसएसपी अल्मोड़ा रचिता जुयाल ने जनपद के सभी थाना,चौकी प्रभारियों को माननीय न्यायालय द्वारा जारी समन, नोटिस एवं वारंट आदि की शत प्रतिशत तामीली कर वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिये गये है।

     कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने न्यायालय से धारा 138 एनआई एक्ट के तहत जारी गिरफ्तारी वारंट में सम्बन्धित वांरटी अजमेरी पुत्र पप्पू, निवासी इस्लामनगर वार्ड किच्छा, उधमसिंहनगर को दिनांक- 24 अप्रैल को किच्छा से गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की गई है। 

यह पुलिस टीम रही शामिल 

1-उ0 नि0 कृष्ण कुमार, प्रभारी चौकी बेस, कोतवाली अल्मोड़ा

2-हे0कानि0 किशोर कुमार, चौकी बेस, कोतवाली अल्मोड़ा

Advertisement