रुड़की में आया लव जेहाद का मामला धर्म परिवर्तन की जा रही जिद्द युवती पहुंची कोतवाली

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के रुड़की में एक लव जेहाद का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती पहुंची है गंगनहर कोतवाली उसके साथ हिन्दू संगठनों के दर्जनों कार्यकर्ताओं भी पहुंचे थाने और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हिंदू संगठन के लोगों ने कोतवाली में इस मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी गयी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी गयी है।

मामला ये है —
दरअसल गंगनहर कोतवाली पुलिस को अम्बाला निवासी एक युवती ने तहरीर देकर बताया कि रुड़की निवासी एंबुलेंस चालक ने उसके साथ लंबे समय तक शारिरिक संबंध बनाए और अब वो धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है। पीड़ित युवती पेशे से नर्स है

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में सावन की बयार: 'नये डांगर' की पहली जातर का रहस्य; जानिए झांकर सैम दरबार में नए पश्वा को लाने की प्राचीन परंपरा और धार्मिक इतिहास

और करीब पिछले चार सालों से युवक के सम्पर्क में है। अलग अलग समुदाय का मामला होने पर उसे धर्म परिवर्तन को कहा जा रहा है

 

पीड़िता ने बताया कि वो अम्बाला स्थित एक निजी अस्पताल में जॉब करती है जहाँ उसकी मुलाकात रुड़की के एक एम्बुलेंस चालक हुई थी, युवती ने बताया कि चालक किसी मरीज को लेकर चंडीगढ़ पीजीआई जा रहा था, लेकिन रास्ते मे मरीज की तबियत बिगड़ने पर उसे अम्बाला निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसकी मुलाकात उससे हुई क्योकि युवती उसी अस्पताल में नर्स है यहाँ एम्बुलेंस चालक ने उसे अपना नाम बंटी बताया था

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में सावन की बयार: 'नये डांगर' की पहली जातर का रहस्य; जानिए झांकर सैम दरबार में नए पश्वा को लाने की प्राचीन परंपरा और धार्मिक इतिहास

 

 

, समय बीतता गया और दोनो की आपस मे बातें और मुलाकात होने लगी, तब युवक ने युवती को अस्पताल खोलने का झांसा देकर रुड़की बुला लिया जब युवती रूड़की पहुँची तो उसे पता चला कि युवक पहले से ही शादीशुदा है और तीन बच्चों का बाप है। और वो दूसरे धर्म से ताल्लुक रखता है। युवती ने बताया कि उसने उसको ब्लैकमेल कर शारिरिक संबंध बनाए,और भारी भरकम रकम भी हड़प ली

 

और अब युवक धर्मपरिवर्तन करने का दबाव डाल रहा है और मारपीट भी कर रहा है। अब युवती ने रुड़की गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *