बागेश्वर के इस होटल का जिलाप्रशासन ने किया चालान दस हजार का लगाया जुर्माना

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

 

उपजिलाधिकारी, पुलिस व पर्यटन अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा बुधवार को काण्डा, विजयपुर तथा धरमघर क्षेत्र के होम स्टे व होटलों का निरीक्षण किया।

 

 

 

निरीक्षण के दौरान चैस्ट-नेस्ट होटल द्वारा उत्तराखंड पर्यटन एवं यात्रा व्यवसाय की धारा-15 के अंतर्गत नियमावली के उपबंधो का उल्लंघन पाये जाने के साथ ही चार साल पुराने अग्नि शमन यंत्र पाये जाने व रेट लिस्ट प्रदर्शित न करने पर 10 हजार की जुर्माना लगाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

 

संयुक्त टीम द्वारा 05 होम स्टे का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने चेतावनी देते हुए सभी को निर्धारित नियमावली का पालन करने के साथ ही अग्नि शमन यंत्रों को अपडेट रखने व पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार करने व उन्हें पारंपरिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, साथ ही विभिन्न पंजिकायें को अपडेट व साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

 

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी मोनिका, पुलिस उपाधीक्षक अशोक सिंह परिहार, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या आदि मौजूद थे।

रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *