उत्तराखंड में नहीं थम रहा तेंदुए का आतंक,चारा लेने गयी महिलाओ पर झपटा तेंदुआ एक की मौत
चंपावत जिले के सूखीढांग क्षेत्र में तेंदुए ने एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
🔹जाने मामला
मिली जानकारी के अनुसार चंपावत के उपजिलाधिकारी सुंदर सिंह ने बताया कि मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल जा रही धुरा गांव की महिलाओं पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया और चंद्रावती को घसीटकर अपने साथ ले गया।उन्होंने बताया कि अन्य महिलाएं जैसे-तैसे जान बचाकर गांव पहुची और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।
🔹सीएम धामी ने जताया दुःख
काफी खोजबीन के बाद जंगल के पास से महिला का शव मिला। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। मृतका की दो पुत्रियां और दो पुत्र हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने के निर्देश दिए है।