बड़ी उपलब्धि अब ऐसा बनेगा अल्मोड़ा का जगेश्वर धाम मास्टर प्लान तैयार

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

 

बड़ी उपलब्धि अब ऐसा बनेगा अल्मोड़ा का जगेश्वर धाम

 

 

 

 

अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम के पहले चरण के मास्टर प्लान का ब्लू प्रिंट तैयार हो गया है। इससे जागेश्वर में विकास की रफ्तार को गति मिलेगी। जागेश्वर धाम में देश, विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं लेकिन यहां सुविधाओं के अभाव में उन्हें परेशानियों से जूझना पड़ता है।

 

 

 

 

 

 

जागेश्वर धाम का सरकार मास्टर प्लान के तहत विकास कर रही है। पहले चरण के मास्टर प्लान का ब्लू प्रिंट तैयार हो गया है। इससे जागेश्वर धाम क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार होगा। इससे श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। करीब 18,50,00,000 रुपये की लागत से आरतोला से जागेश्वर तक सड़क निर्माण, मंदिर के सौंदर्यीकरण समेत अन्य कार्य होंगे।

 

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

 

 

 

मास्टर प्लान में जागेश्वर धाम क्षेत्र की यातायात व्यवस्था आने वाले 30-40 साल की जरूरत के अनुरूप विकसित की जा रही है। आगामी समय में जो क्षेत्र बॉटल नेक बन सकते हैं। उन्हें अभी से इस प्रकार से डिजाइन किया जाए कि यातायात बढ़ने के बाद भी जाम कम लगे। आसपास वन क्षेत्र होने के कारण इको टूरिज्म, बच्चों और युवाओं के अनुरूप ट्रैकिंग आदि की सुविधाएं विकसित की जा रहीं हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

 

 

 

 

 

 

 

 

जागेश्वर धाम के विकास के लिए पहले चरण के मास्टर प्लान का ब्लू प्रिंट जारी हो गया है। कार्य प्रगति पर है। जागेश्वर धाम के विकास के लिए तत्परता से काम किया जा रहा है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *