अल्मोड़ा पुलिस की गिरफ्त से फरार कैदी के लिए एसएसपी अल्मोड़ा ने खुद संभाला मोर्चा

0
ख़बर शेयर करें -

 

जनपद अल्मोड़ा के थाना दन्या में विगत दिनों दुकान में आग लगाने वाहन चोरी करने वाले मामले में पंजीकृत अभियोग से सबंधित आरोपी कमल बिष्ट पुत्र भुवन बिष्ट निवासी ग्राम पदमपुरी पल्ली, पोखरी थाना दन्या तहसील भनोली,

 

 

 

 

जनपद अल्मोड़ा जिसे 12 सितम्बर 2022 को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया था, को जिला कारागार से माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा में पेशी हेतु लाया गया था। पेशी के दौरान कमल बिष्ट पुलिस जवानों को धक्का देकर भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

 

 

पुलिस द्वारा काम्बिंग नाकाबन्दी कर तलाश जारी है।
SSP ALMORA एवम क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा स्वयं मौके पर रहकर कॉम्बिग करवा रहे हैं।
06 टीमें कॉम्बिंग एवम 08 टीमों द्वारा नाकाबन्दी कर तलाश की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों, जंगलों के साथ साथ विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
दोषी कर्मियों के विरुद्ध आवश्यक विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *