हिन्दू नववर्ष पर भव्य ऐतिहासिक कलश यात्रा के साथ जगदम्बा मन्दिर में श्रीमददेवी भागवत महापुराण का हुआ शुभारंभ

हल्द्वानी – जगदम्बा मन्दिर के वार्षिकोत्सव  के अवसर परआज 22 मार्च  से हो रहे श्रीमददेवी भागवत महापुराण  एंव विश्वशान्ति यज्ञ  के आयोजन  के पहले दिन माॅ के जयकारों के साथ मन्दिर से  निकली कलशयात्रा में सैकड़ो महिलाएं एवं भक्तजन सम्मिलित  हुए  । रानीबाग   चित्रशिला घाट स्थित तीर्थस्थल में पूजा-अर्चना  करने के बाद कलशों  में जल भरकर कलश यात्रा वापस  मन्दिर में पहुंची । जल से भरे सभी कलश मन्दिर परिसर में रखे गये ।

यह भी पढ़ें 👉  PYRE (चिता): 8 साल का संघर्ष, ऑस्कर का साथ और सिनेमाघरों में एक अंतहीन इंतज़ार की गूँज

भागवत महापुराण  के ब्यास शास्त्री  डा. मनोज चन्द्र पाण्डेय है

सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डा. भुवन चन्द्र  त्रिपाठी के संरक्षण व निर्देशन  में हो रहे भागवत महापुराण  के ब्यास शास्त्री  डा. मनोज चन्द्र पाण्डेय तथा यज्ञाचार्य पंडित  आचार्य  खष्टाबल्लभ पाठक हैं तथा मुख्य  यजमान राकेश पाण्डे हैं ।आज गणेशपूजन  व देवीपूजन के बाद  कलश यात्रा निकाली गई।

भागवत कथा के बाद होगी आरती ,प्रसाद वितरण

कल 23 मार्च  से प्रतिदिन सुबह  8 बजे से अपरान्ह  1 बजे तक मंडप पूजन, पूर्वागं पूजन,नित्य पूजा,मूल पाठ, हवन होगा और अपरान्ह  3 बजे से 6 बजे तक भागवत कथा प्रवचन के बाद आरती व  प्रसाद वितरण होगा ।

यह भी पढ़ें 👉  PYRE (चिता): 8 साल का संघर्ष, ऑस्कर का साथ और सिनेमाघरों में एक अंतहीन इंतज़ार की गूँज

31 मार्च  को यज्ञ व पूर्णाहुति के बाद भण्डारा होगा

जगदम्बा मन्दिर  समिति के अध्यक्ष उमेश चन्द्र  पाण्डे, सचिव विनोद पाण्डे,उप सचिव विमल पाण्डे, कोषाध्यक्ष  आशु जोशी आदि ने सभी भक्तजनों से मन्दिर  में पधार कर उक्त  कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने का आह्वान  किया है।

रिपोर्टर-रोशनी बिष्ट

Advertisement