Almora News:SSP अल्मोड़ा के निर्देशन में सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान जारी अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस ने स्कूली बच्चों व चालकों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

0
ख़बर शेयर करें -

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सीओ यातायात, समस्त थाना प्रभारियों/यातायात निरीक्षक /इंटरसेप्टर प्रभारी/ सड़क सुरक्षा जागरूकता माह अभियान के तहत जनमानस को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।

आज दिनांक 07/02/2025 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में निरीक्षक यातायात श्री दरबान सिंह के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस द्वारा जीजीआईसी में लगभग 150 छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई व
टैक्सी स्टैण्ड में वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करते हुए दोपहिया वाहन में हमेशा हेलमेट धारण करने, तीन सवारी नही बैठाने, रैश ड्राईविंग नही करने, टैक्सी चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग नहीं करने, ओवर स्पीड/ओवर सवारी नही बैठाने और शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील की गई, साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की हरसंभव सहायता करने हेतु प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:हिमालय O-2 टिहरी लेक फेस्टिवल: ऋषिकेश में राफ्टिंग प्रतियोगिता का रोमांच, रेड चिल्ली और GMVN रहे अव्वल

इस दौरान इंटरसेप्टर प्रभारी श्री सुमित पाण्डे, कांस्टेबल श्री ललित बिष्ट, कांस्टेबल श्री हेमन्त धपोला, कांस्टेबल श्री रविशंकर राणा भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *