Uttarakhand News:मस्ती में झूमता हुआ बीच हाईवे से गुजर रहा था युवक, सामने से आई कार ने मारी टक्कर

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां हाईवे में मस्ती में झूमते हुए जा रहे युवक को कार सवार ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

🔹जाने मामला 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा: 'हर घर जल' का लक्ष्य समयसीमा में पूरा करने के कड़े निर्देश

देहरादून ऋषिकेश हाईवे पर युवक झूमता हुआ जा रहा था। तभी सामने से आई कार ने उसे टक्कर मार दी। युवक हवा में उछला और नीचे गिर गया। कोतवाली प्रभारी खुशीराम पांडे ने बताया कि बनखंडी निवासी सुनीता देवी ने तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र शिवम (21) हरिद्वार रोड पर 72 सीढ़ी घाट के पास से गुजर रहा था। इस बीच अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: उत्तराखंड में नामांकन शुल्क और चुनाव खर्च की सीमा में बढ़ोतरी, नियम तोड़ने वाले 1452 नेता 3 साल के लिए बैन

🔹उपचार के दौरान मौत 

लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में उसे एम्स रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।