प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिमंडल में किया बदलाव किरेन रिजिजू से हटाया कानून मंत्रालय

ख़बर शेयर करें -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम में बदलाव का दौर शुरू होता नजर आ रहा है। खबर है कि केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू को हटा दिया गया है। उन्होंने अर्थ साइंस मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है।सरकार ने कानून मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार अर्जुन राम मेघवाल को सौंपा है।

 

 

 

 

 

खबर है कि केंद्र सरकार में मंत्रियों की समीक्षा का दौर जारी है और मंत्रालयों के कामों की रिपोर्ट तलब की गई थी। इसके बाद ही सरकार की तरफ से यह फैसला लिया गया है। हालांकि, अब तक अन्य मंत्रालयों के संबंध में जानकारी साफ नहीं है।

 

 

 

 

 

न्यायपालिका के साथ चल रही थी तकरार?
बीते कुछ समय में सरकार और न्यायपालिका के बीच तनातनी देखने को मिल रही थी। हालांकि, फरवरी में उन्होंने साफ कर दिया था कि देश में कोई भी ‘सरकार बनाम न्यायपालिका’ नहीं चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट भी जजों के नाम पर मंजूरी में देरी को लेकर कई बार केंद्र सरकार से सवाल पूछ चुका था। शीर्ष न्यायालय ने देरी के मुद्दे को ‘बेहद गंभीर’ बताया था।साल 2023 की शुरुआत से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी कैबिनेट में मंत्रियों के प्रदर्शन के आधार पर फेरबदल कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा:पर्यावरण सुरक्षा और मानव वन्यजीव संघर्ष रोकथाम के लिए किया जागरूक

 

 

 

 

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा था कि पीएम मोदी ने संकेत दिए थे कि ‘बदलाव करने’ का समय आ गया है। साथ ही यह भी कहा जा रहा था कि खराब प्रदर्शन करने वाले मंत्रियों को हटाने के साथ-साथ राज्यों में स्टार प्रचारक रहे कुछ सांसदों को जगह मिल सकती है।

 

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर जनपद प्रभारी मंत्री ने 55 करोड की जिला योजना के दी स्वीकृति

मोदी सरकार में अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारियां निभा चुके किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय छीन लिया गया है। बताया गया है कि इस मंत्रालय की जिम्मेदारी अब अर्जुन राम मेघवाल को सौंपी गई है।कौन हैं मंत्री मेघवाल : राजनीति में आने से पहले मेघवाल आईएएस थे, पॉलिटिक्स में शामिल होने के लिए मेघवाल ने आईएएस से वीआरएस ले लिया था। और राजनीति के अखाड़े में कूद गए। मेघवाल तीन बार के सांसद है , उन्होंने 2009, 2014, और 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की।रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है

 

sources by social media

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments