उत्तराखंड की 69 शत्रु संपत्तियों पर शुरू हुई कार्यवाही

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उत्तराखंड सरकार को प्रदेश में 69 शत्रु संपत्तियों की सूची सौंपी है। ये शत्रु संपत्तियां राजधानी देहरादून, मसूरी, नैनीताल, भगवानपुर, ज्वालापुर और किच्छा में हैं।

 

 

 

 

 

 

जिन पर कब्जा लेने के लिए सभी जिलाधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शत्रु संपत्तियों को लेकर कहा कि शत्रु संपत्ति का विषय केंद्र सरकार है। 1947 में जब देश आजाद हुआ था, उस समय में जो लोग अपनी संपत्ति छोड़कर पाकिस्तान चले गए थे, ऐसी संपत्ति को केंद्र सरकार ने शत्रु संपत्ति घोषित किया।

 

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

 

इसका स्वामित्व केंद्र सरकार के पास है। केंद्र सरकार ने सभी प्रदेशों में शत्रु संपत्ति चिह्नित करके सभी जिलाधिकारियों को सूची भेजी है। यहां भी 69 संपत्तियों की सूची दी गई है। जिलाधिकारियों को इनका सर्वे, मूल्यांकन और कब्जेदारों को नोटिस देकर उस संपत्ति को केंद्र सरकार में निहित कराना है।