धारचूला में बैंक मैनेजर को आग के हवाले करने वाले गार्ड को पुलिस ने भेजा जेल

बैंक मैनेजर को आग लगाकर जान से मारने का प्रयास करने वाले गार्ड को कोतवाली धारचूला पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। 

यह था मामला 

दिनांक 6 मई को प्रातः लगभग 10:00 बजे SBI  में तैनात सुरक्षा गार्ड दीपक क्षेत्री पुत्र सोबत सिंह क्षेत्री निवासी भगवानपुर, राजावाला देहरादून द्वारा बैंक मैनेजर मो0 ओबेस को पैट्रोल छिड़ककर आग लगा दी । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला  कुंवर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस द्वारा त्वरित मौके पर पहुँचकर बैंक मेनेजर को प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचाया जहां से उन्हें हेलीकॉप्टर के द्वारा हायर सेन्टर भेजा गया । 

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़  लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में उक्त गार्ड को हिरासत में लेकर उसके विरूद्ध कोतवाली धारचूला में धारा 307/436 IPC के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

पुलिस टीम 

 

1. SHO धारचूला कुंवर सिंह रावत

2. SI प्रदीप कुमार

3. SI  अम्बी राम

4. Con. पवन

5. Con. वीरेन्द्र

Advertisement