घर से गुमशुदा नाबालिग बालिका को पुलिस ने लौटाई परिजनों के मायूस चेहरों की मुस्कान

0
ख़बर शेयर करें -

नाबालिग बालिका के घर से कही चले जाने पर परिजन हो गये थे परेशान, सल्ट पुलिस ने गुमशुदा को तलाश कर लौटाई परिजनों के मायूस चेहरों की मुस्कान

दिनांक 18.09.2022 को सल्ट निवासी एक महिला द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के किसी काम से रामनगर जाने और  घर वापस न आने के सम्बन्ध में थाना सल्ट में तहरीर दी गयी थी, जिसके आधार पर थाना सल्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए *श्री प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा* द्वारा थानाध्यक्ष सल्ट को  *गुमशुदा बालिका की शीघ्र बरामदगी हेतु पुलिस टीम गठित करने* को निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

इस निर्देश पर *थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद* के नेतृत्व में गठित टीम ने अथक प्रयास से ठोस सुरागरसी पतारसी कर सर्विलांस टीम की मदद से दिनांक- 21.09.2022 को  गोरखपुर उत्तर प्रदेश से *गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द* किया गया है। परिजनों द्वारा अल्मोड़ा पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

*पुलिस टीम*
1. थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद –थाना सल्ट
2. कानि0 संजू कुमार – थाना सल्ट
3. कानि0 सुरेश चन्द्र-थाना सल्ट
4. म0कानि0 रेखा-थाना सल्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *