अब 10 साल से अधिक पुराने डीजल-पेट्रोल वाहन नहीं चल पाएंगे सड़क पर होंगे ज़ब्त

0
ख़बर शेयर करें -

अगर आप भी अभी तक सड़कों पर 10 साल से अधिक पुराने डीजल-पेट्रोल गाड़ी चला रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है, क्योंकि सरकार इस पर सख्त होती दिख रही है। बता दे की राजधानी दिल्ली और हरियाणा में वायु प्रदूषण अपने चरम सीमा पर है, इससे निपटने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है,

 

सरकारों ने निर्देश दिए हैं कि 15 साल से पुराने वाहनों को अनिवार्य रूप से स्क्रैप या कहें तो नष्ट किया जाएगा, चाहे वाहन पेट्रोल हो या फिर डीजल। यह नियम अप्रैल 2022 में सख्ती से लागू किया जाएगा। बता दे की यह नए नियम लागू हो जाने से सड़क पर चलते दिखे पुराने वाहन को तत्काल जप्त कर लिया जाएगा, यहां तक की वाहन मालिक पर जुर्माना किया जाएगा और उनका वाहन ट्रांसपोर्ट विभाग के लाइसेंस्ड स्क्रैपर को सौंप दिया जाएगा, यहां स्क्रैपर वाहन को टो करने की व्यवस्था करेगा। और आपके वाहन को स्क्रैपेज सेंटर भेज दिया जाएगा, वही अगर समय पर स्क्रैपर नहीं आ पा रहा तो स्थानीय पुलिस के पास इस वाहन को जब्त करने का अधिकार होगा और इसे पुलिस द्वारा स्क्रैपिंग यार्ड भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  UTTRAKHANDA NEWS:-भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 158वीं पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि

 

आपको बता दे की यहां तक की 15 साल से अधिक पुरानी वाहनों को सड़कों पर पार्क करने की अनुमति भी नहीं होगी और इस स्थिति में वाहन को टो किया जाएगा और वाहन मालिक पर जुर्माना किया जाएगा, राज्य द्वारा अधिकृत स्क्रैपर इस वाहन की मार्केट वेल्यू का हिसाब लगाकर मालिक को इसकी रकम दे देगा, अगर स्क्रैपर और वाहन मालिक के बीच कुछ विवाद होता है तो इसका निपटारा स्थानीय पुलिस द्वारा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  UTTRAKHANDA NEWS:-भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 158वीं पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि

मालूम हो की अब तक 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल वाहन और 10 साल से पुराने डीजल वाहनों को फिटनेस टेस्ट के बाद बेहतर स्थिति में पाए जाने पर रोड पर चलाने की अनुमति देने का प्रावधान था? अगर वाहन इस फिटनेस टेस्ट में पास होते हैं तो इन्हें स्क्रैप करने के आदेश दिए गए थे। वाहन स्क्रैपिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं जिनमें अपना वाहन नष्ट करने पर मालिक को कई सारे फायदे दिए जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *