National News :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया के घातक गेंदबाज शमी की करी जमकर तारीफ़,कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली: जहाँ एक तरफ टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल का टिकट कटा लिया है। वहीं इस मैच में मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 बेहतरीन विकेट झटके। अब शमी की इस जानदार और घातक गेंदबाजी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खुलकर और जमकर तारीफ की है।

💠PM मोदी ने की शमी की तारीफ़

शमी के इस हैरतअंगेज कारनामे पर PM मोदी ने ‘X’ पर कहा, “आज का यह सेमीफ़ाइनल, शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन की वजह से और भी खास हो गया। मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी को क्रिकेट प्रेमियों की आने वाली पीढियां याद रखेगी। वेल प्लेड शमी!”

वहीँ टीम इंडिया का उत्साहवर्धन करते हुए PM मोदी ने कहा कि, “टीम इंडिया को बधाई!भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और शानदार अंदाज में फाइनल में प्रवेश भी किया।इस बेमिसाल बल्लेबाजी और अच्छी गेंदबाजी ने हमारी टीम के लिए यह मैच पक्का कर दिया।फाइनल के लिए मेरी शुभकामनाएँ!”

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: पुलिस ने महिला सरगना समेत 4 को किया गिरफ्तार, व्हाट्सएप के जरिए चला रही थी धंधा

💠शमी और टीम इंडिया का जबरदस्त प्रदर्शन

जानकारी दें की इस साल के वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के बेहतरीन गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 6 मैचों में 23 विकेट झटके हैं। वहीँ न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया है। वहीं टीम इंडिया की तरफ से मोहम्मद शमी ने 9।5 ओवर में मात्र 57 देकर बेहतीन 7 विकेट हासिल किए। वहीँ टीम इंडिया ने इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 397 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इस स्कोर का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 327 रनों पर ढेर हो गई। वर्ल्ड कप में यह भारतीय टीम की लगातार 10वीं जीत है। हालाँकि न्यूजीलैंड की टीम ने भी इस मैच के लिए अपनी जान लड़ा दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: विकास कार्यों की समीक्षा में प्रभारी सचिव पंकज पांडेय की दो टूक— केंद्रीय योजनाओं पर जताई नाराजगी, गुणवत्ता में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

भारत की इस अतिमहत्वपूर्ण जीत पर PM मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई दिग्गज नेताओं ने बधाई दी।

Advertisement