National News:तमिलनाडु में भारी बारिश, कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित

0
ख़बर शेयर करें -

तमिलनाडु के तटीय एवं अंदरूनी जिलों में हुई भारी बारिश के बाद राज्य के कई जिलों के प्राधिकारियों ने  विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया। उत्तर-पूर्वी मानसून के कारण राज्य में भारी बारिश की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने तमिलनाडु और पुदुचेरी के तटीय क्षेत्रों और कराईकल में 15 नवंबर को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

🔹अगले 16 नवंबर तक चक्रवात की संभावना 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने की विकास कार्यों के लिए वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

IMD ने बताया कि अगले 24 घंटे में दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बनने के कारण दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढऩे और 16 नवंबर के आस-पास पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक दबाव के रूप में केंद्रित होने का अनुमान है।

🔹बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित

विभाग ने बताया कि जिलों में लगातार हो रही बारिश के कारण अधिकारियों को अरियालूर, तंजावुर, विल्लुपुरम, तिरुवण्णामलै, नागपट्टिनम, तिरुवरुर और कडलूर जिलों में विद्यालयों में छुट्टी घोषित करनी पड़ी। पूर्वानुमान में कहा गया है कि चेन्नई समेत कम से कम 15 जिलों में मंगलवार को भारी बारिश होने का अनुमान था । पुदुचेरी में आज भी बारिश जारी है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। बारिश की वजह से सडक़ों पर कुछ ही वाहन नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:​अल्मोड़ा: नशे में धुत कार चालक ने तीन को रौंदा, एक की हालत गंभीर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *