National News :सीएम ममता बनर्जी ने बांधी अमिताभ बच्चन को राखी,बच्चन परिवार ने इस तरह किया स्वागत

ख़बर शेयर करें -

आज सभी रक्षाबंधन सेलिब्रेट कर रहे हैं। हर बहन अपने भाई को राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी अपने भाई अमिताभ बच्चन को राखी बांधने उनके घर गई हैं।

दरअसल, ममता बनर्जी विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की होने वाली दो दिवसीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को मुंबई पहुंचीं। इसके बाद, ममता बनर्जी, बिग बी से मिलने के लिए उनके घर भी गईं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य शत-प्रतिशत पूरा

💠बिग बी को बांधी राखी

बिग बी के घर जाते हुए की ममता की गाड़ी का वीडियो सामने आया है। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि बिग बी ने ममता बनर्जी को घर पर चाय पीने के लिए बुलाया था। इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया है जिसमे बिग बी, जया बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और आराध्या घर के बाहर आकर ममता बनर्जी को उनकी गाड़ी तक छोड़ने जाते हैं। इस दौरान सभी ने ट्रेडिशनल कपड़े पहने थे।