National News :मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल ले जाया गया, सिर्फ 6 लोगों से कर सकेंगे मुलाकात केजरीवाल

0
ख़बर शेयर करें -

दिल्ली की राउज एवन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. कोर्ट के आदेश के बाद भारी सुरक्षा के बीच उन्हें तिहाड़ जेल ले जाया गया.

जहां उन्हें जेल की बैरेक नंबर-2 में रखा गया है. केजरीवाल की निगरानी के लिए 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी. इस बीच केजरीवाल की तरफ से उनसे मिलने वालों की लिस्ट जेल प्रशासन को सौंपी गई है.

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:उत्तराखंड में मानसून का कहर: 27 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, पर्वतीय जिलों में रास्ते बंद और ठिठुरन बढ़ी

अरविंद केजरीवाल ने छह लोगों की लिस्ट जेल प्रशासन को दी है. इनमें उनके परिवार के तीन सदस्य बेटा-बेटी और पत्नी का नाम शामिल है. जबकि तीन करीबी दोस्तों के नाम दिए गए हैं. जेल नियमों के मुताबिक केजरीवाल मिलने वालों के 10 नाम बता सकते हैं, लेकिन फिलहाल उन्होंने 6 ही नाम दिए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:घटिया सड़क निर्माण पड़ेगा महंगा: दुर्घटना में मौत या अपंगता पर ठेकेदारों पर लगेगा 50 लाख तक का जुर्माना

केजरीवाल ने जेल प्रशासन को जो छह नाम दिए हैं, उनमें पत्नी सुनीता, बेटा पुलकित और बेटी हर्षिता के अलावा तीन दोस्तों के नाम भी शामिल हैं. इनमें पहला नाम संदीप पाठक का है, इसके अलावा दूसरा नाम विभव का है. इसके अलावा एक और दोस्त का नाम है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *