Nainital News:यहां रिजॉर्ट में दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट,एक युवक के सिर मे लगी गंभीर चोट

0
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल जिले के भुजियाघाट में बने एक रिजॉर्ट में क्रिसमस पार्टी के दौरान जमकर बवाल हो गया। यहां दो पक्षों के बीच हुई।सोमवार देर शाम क्रिसमस पार्टी के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। रिजॉर्ट के बाहर कई राउंड फायरिंग की भी सूचना है।

हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है। देर रात तक रिजॉर्ट के बाहर हंगामा चलता रहा। बताया जा रहा है कि पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया समेत तीन लड़कियां इस दौरान वहां फंसी रहीं। इस घटना से भी पुलिस इनकार कर रही है जबकि रश्मि ने पुलिस को तहरीर देने की बात कही है।

🔹जाने मामला 

नैनीताल रोड में स्थित भुजियाघाट क्षेत्र में नदी किनारे बने गोल्डन सन पार्क रिजॉर्ट में सोमवार को क्रिसमस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसके लिए हरियाणा के गायक अजय हुड्डा को बुलाया गया था। कार्यक्रम को देखने के लिए कुछ स्थानीय युवक भी अंदर आ गए। 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:टिहरी लेक फेस्टिवल 0.2 का भव्य आगाज: सीएम धामी ने किया कोटी-नई टिहरी रोपवे का एलान

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व संघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया भी अपने 8-10 साथियों के साथ पहुंची थीं। बताया जाता है कि रात करीब साढे 9 बजे रश्मि के साथ गई एक लड़की को स्थानीय लड़के ने कोई टिप्पणी की, जिसका रश्मि के साथ मौजूद लड़के ने विरोध किया। इसी पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान घायल युवक को बेस अस्पताल भेजा गया जहां उसका उपचार कराया गया। एक लड़की के भी घायल होने की सूचना है। सूचना पर ज्योलीकोट चौकी प्रभारी अविनाश मौर्य फोर्स संग मौके पर पहुंच गए।

चर्चा है कि बवाल रशियन लड़कियों को कार्यक्रम में नचाने का विरोध करने पर शुरू हुआ। इस बारे में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष का कहना है कि हंगामे की शुरुआत मनीष खाती ने की थी। उनके साथ सूरज रमोला का भाई निखिल सहित अन्य लोग भी थे। चुनावी रंजिश के कारण इन लोगों ने ऐसा किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News: "SDM रहते हुए सौम्या गर्ब्याल ने फहराया परचम, UPSC में हासिल की 822वीं रैंक"

🔹लड़कियों से कर रहे थे छेड़छाड़

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर गेस्ट आमंत्रित की गई थी। इस बीच स्थानीय लड़कों ने कार्यक्रम में पहुंचीं लड़कियों से अभद्रता करनी शुरू कर दी, जिसका विरोध करने पर लड़कों ने मारपीट की। 

लड़कियों को भी पीटा जिसमैं वह घायल भी हुई हैं। मैंने किसी तरह से लड़कियों को टेबल के नीचे छिपाया और जान बचाई। मारपीट करने वालों की संख्या 50-60 थी। उन लोगों ने मेरी गाड़ी के टायरों की भी हवा निकाल दी है। रश्मि ने बताया कि वह अभी भी दो साथियों के साथ रिज़ॉर्ट में ही है जबकि अन्य 4 लड़कियों को पुलिस ने बाहर पहुंचाया और वहां से अपने परिजनों के साथ घर चली गई हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *