Almora News:राज्यपाल गुरमीत सिंह का तीन दिवसीय अल्मोड़ा दौरा आज से, जागेश्वर धाम में करेंगे पूजा-अर्चना

0
ख़बर शेयर करें -

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) 17 से 19 जून तक अल्मोड़ा में तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। 17 जून को नैनीताल से प्रस्थान कर 11 बजे बिनसर स्थित केएमवीएन टूरिस्ट गेस्ट हाउस पहुंचेंगे।

18 जून को एसएसजे विवि के दीक्षांत समारोह में पहुंचेगे। इसके बाद सर्किट हाउस में जिला प्रशासन के अधिकारियों से ब्रीफिंग लेंगे। इसके बाद वह वृद्ध जागेश्वर, दंडेश्वर मंदिर और जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना करेंगे। 19 जून को राज्यपाल आरतोला से काकड़ीघाट स्थित स्वामी विवेकानंद ध्यान आश्रम पहुंचेंगे। यहां कुछ समय प्रवास के बाद वह नैनीताल के कैंची धाम जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *