देहरादून – मानसून के मध्ये चारधाम यात्रा पर 24 घंटे नजर, 45 हजार शिकायतों का निपटारा*

0
ख़बर शेयर करें -

देहरादून – मानसून के मध्ये चारधाम यात्रा पर 24 घंटे नजर, 45 हजार शिकायतों का निपटारा*

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए UTDB का कमांड एंड कंट्रोल रूम 24 घंटे निगरानी कर रहा है। गढ़ीकैंट स्थित यह सेंटर पांचों धामों की लाइव मॉनिटरिंग, यात्रियों की शिकायतों का त्वरित समाधान और मौसम अपडेट भेजने में अहम भूमिका निभा रहा है।

 

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:अल्मोड़ा: 7 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

 

 

अब तक 50 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं, जबकि 36 लाख से ज्यादा यात्री दर्शन कर चुके हैं। कंट्रोल रूम में 35 कार्मिक चार शिफ्टों में काम कर रहे हैं। अब तक 45 हजार से ज्यादा शिकायतों का निस्तारण किया गया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:​'1 सप्ताह में डॉक्टर का दावा हवा-हवाई, भाजपा नेता दें जवाब—कब आएगा फिजिशियन?': वैभव पांडे

 

 

 

इनमें हेलीकॉप्टर सेवा की 4,469, यात्रा पंजीकरण की 31,942, वाहन पंजीकरण की 1,370 और अन्य 785 शिकायतें शामिल हैं। आधार आधारित पंजीकरण से फर्जी रजिस्ट्रेशन पर रोक लगी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान पंजीकृत यात्रियों को व्हाट्सएप पर भेजा जा रहा है। मानसून को देखते हुए कॉल सेंटर यात्रियों को हर संभव मदद दे रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *