Uttrakhand News :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी में किया रोड शो,जिले को दी 415 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मंगलवार को वीर बाल दिवस के मौके पर नई टिहरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने टीला साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका। 

वहीं, इसके बाद अब मुख्यमंत्री का रोड शो हो रहा है। रोड शो बौराड़ी से प्रताप इंटर कॉलेज मैदान तक हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा अपनाएगी नया फॉर्मूला: अब रायशुमारी और गुप्त पेटी से तय होंगे पार्टी प्रत्याशी, कार्यकर्ताओं की पसंद को मिलेगा महत्व

💠जिले को दी 415 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं की सौगात

इस दौरान सीएम धामी ने प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी में आयोजित “बेटी-ब्वारयूं कु कौथिग” कार्यकम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। साथ ही जनपद टिहरी में 415 करोड़ 75 लाख से अधिक धनराशि की 160 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनपद वासियों को दी विकास की सौगात दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 201 करोड़ 32 लाख 74 हजार धनराशि की 44 योजनाओं का लोकार्पण व 214 करोड़ 43 लाख 02 हजार धनराशि की 116 योजनाओं का शिलान्यास किया।

Advertisement