Nainital News :छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग पर हादसे के बाद विभाग हुआ सक्रिय,47 लाख की से सुधरेगा मोटर मार्ग

0
ख़बर शेयर करें -

ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग पर शुक्रवार को हुए हादसे के बाद लोक निर्माण विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग छीड़ाखान मोटर मार्ग पर आपदा मद से स्वीकृत 47 लाख की धनराशि से गड्ढों को भरने के साथ क्षतिग्रस्त दीवार को सही कराएगा।

सड़क की मरम्मत और दीवार निर्माण के लिए विभाग को दो मद में धनराशि जारी हुई हैं जिसमें सड़क के गड्ढे भरान के लिए 32.78 लाख और क्षतिग्रस्त दीवारों को सही कराने के लिए 14.97 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में तालिबानी हरकत: घर में घुसकर युवक को पीटा, गले में कुत्ते का पट्टा डाल दी जान से मारने की धमकी*

💠सुधारीकरण के लिए 9.74 करोड़ का प्रस्ताव शासन भेजा है।

लोनिवि के सहायक अभियंता विश्वमोहन गिरी ने बताया कि विभाग को मिली धनराशि से छीड़ाखान मोटर मार्ग के गड्ढों का भरान और दीवारें सही कराई जाएंगी। कहा कि 20 अक्तूबर 2022 को उक्त मोटर मार्ग पीएमजीएसवाई से लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित हुआ है। कहा कि 26 किमी मार्ग पर डामरीकरण और सुधारीकरण के लिए 9.74 करोड़ का प्रस्ताव शासन भेजा है। शासन से धनराशि स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। बताया कि शनिवार से छीड़ाखान मोटर मार्ग पर सफाई अभियान चलाकर झाड़ियों का कटान शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *