Nainital News:सड़क पर धू-धू कर जली कार, बाल-बाल बचे दोनों पर्यटक

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल घूमने जा रहे कमलुवागांजा निवासी लवप्रीत सिंह की कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि कारसवार दोनों लोग वाहन से पहले की उतरने के कारण बाल-बाल बच गए।हादसे में कार पूरी तरह खाक हो गई। जब तक अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंचती तब तक कार आग की भेंट चढ़ चुकी थी।

🔹जाने पूरा मामला 

लवप्रीत सिंह शनिवार को अपने मित्र पारस नयाल के साथ नैनीताल जा रहे थे तभी नैनागांव के पास चलती कार से धुंआ उठने लगा। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे कार से धुंआ उठते देख लवप्रीत ने वाहन को अचानक सड़क किनारे खड़ा किया। इस दौरान दोनों वाहन से उतरकर सड़क किनारे खड़े हो गए। वे कुछ समझ पाते कि इससे पहले अचानक कार से आग की लपटें उठने लगी और देखते देखते कार आग का गोला बन गई।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update:उत्तराखंड में गर्मी का सितम: अगले दो दिन और चढ़ेगा पारा, मैदानी इलाकों में लू की चेतावनी

🔹आग लगने का कारण इंजन में गड़बड़ी 

सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी दिनेश कार्की और मलकीत मौके पर पहुंचे। कार में आग लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। अन्य वाहन चालकों ने अपनी कार में रखे अग्निसुरक्षा उपकरणों से आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग नहीं बुझी। नैनीताल से पहुंचे अग्निशमन दल ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण इंजन में तकनीकी गड़बड़ी माना जा रहा है।