Nainital News :यहा बडा हादसा पिकअप वाहन खाई में गिरा, हादसे में सात नेपाली श्रमिकों समेत आठ लोगों की मौत

0
ख़बर शेयर करें -

गरमपानी (नैनीताल)। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बेतालघाट विकासखंड स्थित ऊंचाकोट क्षेत्र में सोमवार की देर रात पिकअप वाहन खाई में गिर गया। हादसे में सात नेपाली श्रमिकों समेत आठ लोगों की मौत हो गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में काफी दिक्कत आई, लेकिन सभी शवों को मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाल लिया गया। हादसे में दो लोग घायल हैं।

💠गाड़ी करीब दो सौ मीटर नीचे खाई में गिर गई

मल्लागांव के ऊंचाकोट क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत कार्य चल रहा है। पुलिस के अनुसार चालक के साथ नौ मजदूर पिकअप वाहन में सवार होकर रात करीब साढ़े दस बजे रामनगर के लिए रवाना हुए। नेपाली श्रमिकों को रामनगर से नेपाल जाना था। वाहन गांव से कुछ ही आगे बढ़ा था कि चालक ओड़ा बास्कोट गांव (नैनीताल) निवासी 38 वर्षीय राजेंद्र कुमार पुत्र हरीश राम संतुलन खो बैठा। रोड संकरी होने की वजह से गाड़ी करीब दो सौ मीटर नीचे खाई में गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  1 घंटे में बिके केदारनाथ हेली सेवा के सभी टिकट, 15 से 30 सितंबर तक की बुकिंग फुल

वाहन गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। पुलिस व प्रशासन को भी सूचना दी गई। बेतालघाट थानाध्यक्ष अनीश अहमद और राजस्व उपनिरीक्षक कपिल कुमार भी टीम लेकर रवाना हुए। ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। हादसे में चालक राजेंद्र कुमार व नेपाल मूल के सात श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई।

💠शवों को खाई से सड़क तक लाने में करीब दो घंटे लग गए

थानाध्यक्ष के अनुसार मृतकों में 50 वर्षीय विश राम चौधरी, 45 वर्षीय धीरज, 40 वर्षीय अनंत राम चौधरी, 38 साल का विनोद चौधरी, 55 वर्षीय उदय राम चौधरी, 45 वर्षीय तिलक चौधरी और 60 वर्षीय गोपाल हैं। जबकि शांति चौधरी और छोटू चौधरी उर्फ जनक घायल हैं। शवों को खाई से सड़क तक लाने में करीब दो घंटे लग गए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:​देवभूमि में बारिश का रौद्र रूप: पिथौरागढ़-टनकपुर हाईवे बंद, कई जिलों में स्कूल बंद

💠एसडीआरएफ की टीम ने भी मोर्चा संभाला

पुलिस व ग्रामीणों के साथ बाद में एसडीआरएफ की टीम ने भी मोर्चा संभाला। गंभीर घायल दो श्रमिकों को सबसे पहले उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट भिजवाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना की सूचना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी। सभी श्रमिक ठेकेदार के अंडर कार्य कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *